नगर निगमों में हार की करेंगे समीक्षा, शिक्षा-PWD मंत्री संग बोले प्रदेशाध्यक्ष, नए जनप्रतिनिधियों को सहयोग देगी सरकार – भारत केसरी टीवी

नगर निगमों में हार की करेंगे समीक्षा, शिक्षा-PWD मंत्री संग बोले प्रदेशाध्यक्ष, नए जनप्रतिनिधियों को सहयोग देगी सरकार

[मदन शर्मा]

Advertisement

शिक्षा-पीडब्ल्यूडी मंत्री संग कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले, नए जनप्रतिनिधियों को सहयोग देगी सरकार

Advertisement

प्रदेश के चार में से तीन नगर निगमों में भाजपा की जीत को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पार्टी की हार के पीछे कहीं न कहीं कुछ कमियां रही होंगी, जिसकी वजह से कांग्रेस सफलता हासिल नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि इन परिणामों को लेकर पार्टी स्तर पर आत्ममंथन किया जाएगा और यह समीक्षा की जाएगी कि किन कारणों से यह स्थिति बनी, ताकि भविष्य में ऐसी कोई चूक न हो। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बेहतर प्रदर्शन पर जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि जुब्बल और कोटखाई में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

उन्होंने बताया कि जुब्बल-कोटखाई बीडीसी के साथ-साथ जिला परिषद सीटों पर भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। क्षेत्र की चारों जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे हैं। इसके अलावा पंचायत चुनावों में लगभग 75 से 80 प्रतिशत प्रधान और उपप्रधान पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीतकर आए हैं। उन्होंने पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस की जीत लिए आशीष बुटेल के कामकाज की सराहना की।

साल बाद क्या होगा कोई नहीं जानता

रोहित ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी एक वर्ष से अधिक समय शेष है। उन्होंने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनावी परिणाम बदलने के लिए एक सप्ताह भी काफी होता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000