जनगणना 2026 में बढ़-चढ़कर भाग लें प्रदेशवासी, 1 जून से शुरू होगी सेल्फ-एन्यूमरेशन सुविधा : मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

जनगणना 2026 में बढ़-चढ़कर भाग लें प्रदेशवासी, 1 जून से शुरू होगी सेल्फ-एन्यूमरेशन सुविधा : मुख्यमंत्री सुक्खू

[ मदन शर्मा]

Advertisement

शिमला, 31 मई 2026

Advertisement

 

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने प्रदेशवासियों से जनगणना 2026 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना संचालन निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई “सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्वयं गणना)” सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि नागरिक 1 जून से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि जनगणना लोकतंत्र और विकास की रीढ़ है। यह जनसंख्या, परिवारों की स्थिति, आवास, संसाधनों और नागरिकों को उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है। यह आंकड़े सरकार की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

 

पहले चरण में 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) और आवास जनगणना का कार्य किया जाएगा।

 

दूसरे चरण में जनसंख्या गणना (Population Enumeration) की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में होगी, जिसमें प्रगणक (Enumerators) और पर्यवेक्षक (Supervisors) मोबाइल उपकरणों के माध्यम से घरों और परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में जनगणना का दूसरा चरण 11 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जबकि प्रदेश के शेष क्षेत्रों में यह कार्य 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने लोगों से इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और अन्य जनगणना अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

 

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और जनहितकारी नीतियों के निर्माण में सरकार की मदद करते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000