नालागढ़-शिमला हाईवे धंसा भू-स्खलन के मलबे ने रोका पानी 30 पंचायतों का संपर्क कटा – भारत केसरी टीवी

नालागढ़-शिमला हाईवे धंसा भू-स्खलन के मलबे ने रोका पानी 30 पंचायतों का संपर्क कटा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत कुम्हारहट्टी में पहाड़ दरकने से नालागढ़-शिमला स्टेट हाईवे का करीब 100 से 150 मीटर हिस्सा धंस गया है और भारी मलबे ने पानी के प्राकृतिक बहाव को रोक दिया। इससे सडक़ के समीप बड़े क्षेत्र में पानी जमा होकर झील जैसी स्थिति बन गई है। एक ओर हाईवे का बड़ा हिस्सा बैठने से वाया रामशहर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है, वहीं दूसरी ओर जमा पानी सडक़ और आसपास की जमीन पर अतिरिक्त दबाव बना रहा है। इस दोहरे संकट के चलते करीब 30 पंचायतों का नालागढ़ से सीधा संपर्क कट गया है और प्रशासन के सामने सडक़ बहाली के साथ जल निकासी की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। बता दें कि गुरुवार देर रात पहाड़ी खिसकने के बाद सडक़ का बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया और मलबा जल निकासी के रास्ते में आ गया। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पहाड़ी पहले से कमजोर पड़ी हुई थी। नालागढ़-शिमला स्टेट हाईवे औद्योगिक क्षेत्र को रामशहर के रास्ते शिमला और आसपास के क्षेत्रों से जोडऩे वाला अहम मार्ग है। सडक़ बंद होने से स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक हरदीप सिंह बावा, एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सडक़, भूस्खलन क्षेत्र और जमा पानी की स्थिति का निरीक्षण किया तथा सडक़ बहाली और पानी की निकासी को लेकर काम शुरू करवाया। एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने बताया कि झीलनुमा क्षेत्र में जमा पानी की नियंत्रित निकासी देर शाम शुरू कर दी गई है।

यदि मौसम अनुकूल रहा और मौके पर हालात सामान्य बने रहे,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000