आईजीएमसी शिमला मे रोबोटिक सर्जरी से किडनी के कैंसर का सफल ऑपरेशन, पांच घंटे चली प्रक्रिया – भारत केसरी टीवी

आईजीएमसी शिमला मे रोबोटिक सर्जरी से किडनी के कैंसर का सफल ऑपरेशन, पांच घंटे चली प्रक्रिया

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी से किडनी से कैंसर को अलग कर व्यक्ति को नया जीवन दिया गया। सर्जरी विभाग की ओर से पहली बार रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन किया गया और पांच घंटे चला।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रोबोटिक सर्जरी से किडनी से कैंसर को अलग कर व्यक्ति को नया जीवन दिया गया। सर्जरी विभाग की ओर से पहली बार रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन किया गया और पांच घंटे चला। खास बात यह है कि रोबोट से आधी किडनी निकालकर कैंसर को अलग किया है। अब व्यक्ति पूरी तरह से ठीक है। चिकित्सकों का दावा है कि व्यक्ति की किडनी भी कार्य कर रही है। रोबोट से की गई सर्जरी सामान्य सर्जरी से काफी अलग रही। आमतौर पर सर्जरी में किडनी से कैंसर युक्त हिस्से को अलग करने के लिए लेप्रोस्कॉप या सामान्य ऑपरेशन का प्रयोग किया जाता था। इस ऑपरेशन में काफी जटिलताएं रहती हैं।

कैंसर युक्त हिस्से को करने के लिए पूरी किडनी को निकालना पड़ता था। इसमें काफी समय लगता था, साथ ही पूरी किडनी को निकालने के बाद फिट किया जाता था, लेकिन रोबाटिक सर्जरी से कुछेक प्रक्रिया आसान हो गई है, साथ ही अब समय भी कम लगता है। बीते दिनों व्यक्ति उपचार के लिए आईजीएमसी के सर्जरी विभाग में आया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000