वाटर बम बन रही नौ ग्लेशियल लेक, आईआईटी मंडी के 10 साल के शोध ने चौंकाया, सेटेलाइट के जरिए जुटाया डाटा – भारत केसरी टीवी

वाटर बम बन रही नौ ग्लेशियल लेक, आईआईटी मंडी के 10 साल के शोध ने चौंकाया, सेटेलाइट के जरिए जुटाया डाटा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में नौ ग्लेशियल झीलें खतरनाक रूप से बढ़ रही हैं। 10 साल के भीतर इन झीलों के आकार और संख्या में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोरी हुई है। नेपाल में ग्लेशियल झील के फटने से आई तबाही देख शोधकर्ताओं ने जब हिमाचल के आंचल में पल रही इन ग्लेशियर झीलों का अवलोकन सेटेलाइट से किया, तो यह डरावना सच जगजाहिर हुआ है। 15 पुल और आबादी ग्लेशियर झीलों की जद में है। आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने सेटेलाइट सहित अन्य माध्यमों से एकत्रित डाटा के आधार पर यह खुलासा किया है।

Advertisement

इन झीलों से अचानक जल निकासी होने पर निचले क्षेत्रों में भारी तबाही मच सकती है। शोधकर्ता प्रो. डा. डेरिक्स पी शुक्ला ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के बीच हिमालयी क्षेत्रों में लगातार झीलों की संख्या बढ़ रही है और आज इनकी संख्या 2000 के करीब पहुंच गई है।

प्रदेश में यहां हैं नौ झीलें

ग्लेशियर झीलों में चंबा और लाहुल की सीमा पर स्थित कालीकुंड, चंद्रताल, वासुकी, सुरई, क्या त्सो, योचे, समुद्रा टापू, कासंगा और गेपांग गाथ शामिल हैं। ये नौ झीलें कभी भी वाटर बम बन सकती हैं। इन झीलों के संभावित खतरे में 15 से अधिक पुल, कई आबादी गांव, शिक्षण अैर स्वास्थ्य शिक्षण संस्थान आ रहे हैं।

बढ़ रहा झीलों का आकार

शोधकर्ता प्रोफेसर श्री शुक्ल ने बताया कि गेपांग गाथ में गलेशियर पिघलने से 2.44 लाख स्केवयर मीटर क्षेत्र बढ़ गया है, जबकि कासंग झील में डेड़ लाख स्कवेयर मीटर व कालीकुंड में 1.20 लाख स्कवेयर मीटर क्षेत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कालीकुंड झील की ढलान अधिक खड़ी होने के कारण दोनों अति संवेदनशील है। हिमाचल में फिलहाल चार ही झीलें संवेदनशील जोन में हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000