पंचायत चुनाव प्रचार को तीन दिन शेष, 26 मई को होने वाले चुनाव के लिए 24 को थम जाएगा शोर – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनाव प्रचार को तीन दिन शेष, 26 मई को होने वाले चुनाव के लिए 24 को थम जाएगा शोर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के प्रचार को लेकर केवल तीन दिन शेष रह गए हैं। 24 मई को शाम पंाच बजे तक हालांकि 26 मई को पहले फेज में होने वाले चुनाव का शोर थम जाएगा। राज्य की विभिन्न पंचायतों में 26 मई को पहले दौर में होने वाले चुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य की विभिन्न पंचायतों में 22341 पदों के लिए यह चुनाव होने जा रहा है। राज्य में गांव की सरकार बनाने को लेकर प्रदेश में इन दिनों लाउडस्पीकरों के शोर के साथ ही घर-घर में प्रचार अभिचान और तेज हो गया है। मतदाताओं को रिझाने के लिए विभिन्न प्रकार के वादे ग्रामीण क्षेत्र की जनता और मतदाताओं के साथ उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे हैं। प्रदेश की 3758 पंचायतों में यह चुनाव होने जा रहा है जहां 251 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे।

वहीं, इस चुनाव में प्रदेश भर में 165 पंचायत प्रधान पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वहीं, उपप्रधानों की बात की जाए तो 262 उपप्रधान निर्विरोध चुने गए है। प्रदेश में चुनाव से पहले ही विभिन्न पदों के लिए 8841 उम्मीदवारों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया हैं। वहीं, 21678 वार्ड सदस्य के पदों में से 8398 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। पंचायत समिति के 1769 पदों में 61 सदस्यों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया है।

इस बार युवा चेहरों पर दांव

पंचायती राज संस्थाओं के इन चुनावों में पहली बार राज्य की अधिकांश पंचायतों में युवा जोश देखने को मिला है। अधिकांश क्षेत्रों में युवा प्रत्याशी चुनाव मैदान में प्रधान-उपप्रधान सहित अन्य पदों पर चुनावी ताल ठोंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुरानी ढर्रे की राजनीति से ऊपर उठकर पंचायत स्तर पर अब पूरा नेतृत्व युवाओं को दिया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000