ठेकेदार की दबंगई, मेहनत की कमाई मांगी तो बंधक बनाकर पीटा युवक फिर सोशल मीडिया पर डाल दी वीडियो – भारत केसरी टीवी

ठेकेदार की दबंगई, मेहनत की कमाई मांगी तो बंधक बनाकर पीटा युवक फिर सोशल मीडिया पर डाल दी वीडियो

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी ही मेहनत की कमाई मांगना भारी पड़ गया। मजदूरी के बकाया पैसे मांगने पर एक ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर न केवल युवक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित अभिषेक कुमार निवासी गांव तरेड, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर व जिला बिलासपुर ने बताया कि उसने एक ठेकेदार के पास काम किया था, जिसकी करीब 6300 रुपए की मजदूरी बकाया थी। अभिषेक के अनुसार जब वह आईटीआई चौक पर संबंधित ठेकेदार से मिला और अपने बकाया पैसे मांगे तो ठेकेदार आगबबूला हो गया।

आरोप है कि पैसे देने की बजाय ठेकेदार ने फोन करके अपने दो अन्य परिचित युवकों को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर पहले आईटीआई चौक पर उसके साथ मारपीट की और फिर उसे जबरन एक कमरे में ले गए। कमरे में बंधक बनाकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। आरोपियों की गुंडागर्दी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने इस मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके अलावा आरोपियों ने अभिषेक को जान से मारने की धमकियां भी दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000