वेतन न मिलने पर भड़के HRTC कर्मचारी, सरकार और प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा – भारत केसरी टीवी

वेतन न मिलने पर भड़के HRTC कर्मचारी, सरकार और प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। 11 मई की तारीख बीत जाने के बाद कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सोमवार को निगम के कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया जाएगा, लेकिन वेतन नहीं मिला। कर्मचारी महासंघ इंटक ट्रांसपोर्ट ने कर्मचारियों के लंबित वेतन को लेकर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई है। महासंघ के स्टेट प्रैजीडैंट समर चौहान ने कहा कि कर्मचारियों ने हर कठिन परिस्थिति में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दी हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि वेतन में लगातार देरी होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों के लिए वेतन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में समय पर सैलरी न मिलना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कर्मचारी महासंघ इंटक ट्रांसपोर्ट ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों के लंबित वेतन का तुरंत भुगतान किया जाए तथा भविष्य में समय पर वेतन सुनिश्चित करने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। समर चौहान ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी महासंघ आगामी रणनीति तय करने क

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000