चिट्टे की डर्टी पिक्चर उजागर, 234 पंचायतें निगरानी में, 76 अवैध संपत्तियां चिन्हित – भारत केसरी टीवी

चिट्टे की डर्टी पिक्चर उजागर, 234 पंचायतें निगरानी में, 76 अवैध संपत्तियां चिन्हित

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल की 234 पंचायतों में चिट्टे की डर्टी पिक्चर, स्पेशल पुलिस-CID कर रही निगरानी, 76 अवैध संपत्तियों की पहचान*

 

स्पेशल पुलिस और सीआईडी कर रही निगरानी; अब तक 76 अवैध संपत्तियों की पहचान, 17 केसों में तोड़ी प्रापर्टी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 6,811 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछली सरकार के कार्यकाल की तुलना में 33.18 प्रतिशत अधिक हैं। इस अवधि में 10,357 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा चिट्टा सहित 45,867 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए हैं। सरकार के यह प्रयास प्रदर्शित कर रहे है कि सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसके लिए जमीनी स्तर पर सशक्त और निर्णायक कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक हुई मैपिंग में लगभग 12,000 व्यक्तियों की पहचान की जा चुकी है तथा प्रदेश की 234 अति संवेदनशील पंचायतों में विशेष पुलिस और सीआईडी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिट्टे की समस्या से अत्यधिक प्रभावित पंचायतों की पहचान के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया।

कहां, कितनी पंचायतें

शिमला में 19, सोलन में नौ, सिरमौर में 20, पुलिस जिला बद्दी में 26, बिलासपुर में 27, हमीरपुर में 14, कुल्लू में 28, मंडी में 24, कांगड़ा में 15, चंबा में 13, पुलिस जिला नूरपुर में 22, पुलिस जिला देहरा में सात तथा ऊना जिला में दस पंचायतों की पहचान की गई है। इन पंचायतों में निगरानी के लिए पुलिस और सीआईडी कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है।

अब तक 174 नशा तस्कर हिरासत में

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 174 नशा तस्करों और माफियाओं को एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000