शिमला ब्रेकिंग : धामी में फेरी वाले की पिटाई, मुर्गा बनाया और दी धमकियां, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस आई एक्शन में – भारत केसरी टीवी

शिमला ब्रेकिंग : धामी में फेरी वाले की पिटाई, मुर्गा बनाया और दी धमकियां, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस आई एक्शन में

शिमला। धामी क्षेत्र में एक मुस्लिम फेरीवाले के साथ स्थानीय लोगों द्वारा किए गए दुर्व्यव्हार, मारपीट व धमकियोंसे लबालब वीडियो वायरल होने के बाद शिमला पुलिस एक्शन में आ गई है।

Advertisement

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पांच लोगों को थाने में तलब किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। विदित रहे इस मामले में एक 1मिनट 19 सेकेंड के वायरल वीडियो क्लिप ने पुलिस की आखें खोलीं अब पुलिस इस वीडियो को बनाने वाले की भी तलाश कर रही है। आज बालूगंज थाने के प्रभारी मौके पर पहुंचे व आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।

Advertisement

इस बीच यूपी के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके के सफपुर पट्टी निवासी ताहिर ने पुलिस थाने में में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भतीजा सावेज पिछले हफ्ते सामान बेचने के लिए धामी क्षेत्र गया था।

Advertisement

जहां उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब आरोपियों की तलाश भी कर रही है, जिन्होंने फेरीवाले से मारपीट की है।

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति फेरी वाले की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है। वहीं फेरीवाले को स्थानीय व्यक्ति मुर्गा भी बना रहा है। इसके साथ फेरीवाले को मार देने की भी धमकी भी वीडियो में दी जा रही है।

यह वीडियो 1 मिनट 19 सेकेंड का है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले को लेकर एफआईआर के बाद वीडियो के आधार पर मिले साक्ष्यों के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। शिकायतकर्ता को भी बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000