चिट्टा की गिरफ्त से बेटियों को बाहर लाने की पहल, मशोबरा में 20 मई तक खुलेगा पहला पुनर्वास केंद्र – भारत केसरी टीवी

चिट्टा की गिरफ्त से बेटियों को बाहर लाने की पहल, मशोबरा में 20 मई तक खुलेगा पहला पुनर्वास केंद्र

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

चिट्टा की गिरफ्त में आई बेटियों के पुनर्वास को बड़ा कदम, मशोबरा में 20 मई तक खुलेगा पहला केंद्र

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा और नशे की लत से प्रभावित बेटियों के पुनर्वास और उनके बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार और पुलिस विभाग ने अहम पहल की है। हिमाचल पुलिस के अधीन मशोबरा में प्रदेश का पहला विशेष पुनर्वास केंद्र 20 मई तक शुरू कर दिया जाएगा।

इस केंद्र का उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आई युवतियों और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, परामर्श, उपचार और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

इसके अलावा मई अथवा जून माह में टांडा में भी एक अन्य पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में बढ़ती चिट्टा समस्या से प्रभावित बेटियों को समय रहते उपचार और सहयोग मिल सके तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से दोबारा जोड़ा जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000