एसएमसी शिक्षक 8 फरवरी से करेंगे कक्षाओं का बहिष्कार, बर्फबारी के बीच क्रमिक अनशन जारी – भारत केसरी टीवी

एसएमसी शिक्षक 8 फरवरी से करेंगे कक्षाओं का बहिष्कार, बर्फबारी के बीच क्रमिक अनशन जारी

आंदोलनरत स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) शिक्षक 8 फरवरी से प्रदेश भर में कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही नियमितीकरण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन और आंदोलन को मांग पूरी होने तक जारी रखेंगे। गुरुवार को भी बर्फबारी के बीच एसएमसी शिक्षक सीटीओ चौक पर अनशन पर बैठे रहे। लेकिन, वर्षा शालिका में पानी घुसने से शिक्षक ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। संघ ने राजधानी में चल रहे अपने क्रमिक अनशन को जारी रखने के बाद आठ से सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। इससे स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो सकता है। संघ ने शिक्षा संचिव सहित शिक्षा निदेशक उच्च और प्रारंभिक को इसको लेकर सूचित कर दिया है। अनशन पर बैठे एसएमसी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा और प्रवक्ता निर्मल कुमार सहित अन्य शिक्षकों में वेद प्रकाश ठाकुर, हरीश कुमार, कुलदीप ठाकुर, जय प्रकाश, सुरेश चौहान और यश पाल ने कहा कि सरकार बारह-बारह साल से बिना ब्रेक के सेवाएं दे रहे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000