सोलन जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा, तीन नए ई-चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित – भारत केसरी टीवी

सोलन जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा, तीन नए ई-चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित

सोलन, मदन शर्मा 3 मई।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में सोलन जिले में तीन नए ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। आरटीओ सोलन कविता ठाकुर ने जानकारी दी कि ये स्टेशन दत्यार, वाकनाघाट और आरटीओ कार्यालय सोलन में लगाए जाएंगे, जिससे जिले में ई-वाहन उपयोगकर्ताओं को सुविधा मिलेगी।

Advertisement

कविता ठाकुर ने बताया कि इन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग को लेकर लोगों को किसी प्रकार की चिंता न हो। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों और सरकारी कार्यालय परिसरों में चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना पर तेजी से कार्य कर रही है।

Advertisement

सोलन जिला भौगोलिक दृष्टि से राज्य के लिए एक केंद्रीय बिंदु के रूप में कार्य करता है, जहां से कई महत्वपूर्ण मार्ग गुजरते हैं। ऐसे में यहां ई-वाहनों के लिए चार्जिंग की उपलब्धता से पर्यटन, कृषि, बागवानी एवं उद्योग क्षेत्रों को भी लाभ पहुंचेगा।

Advertisement

सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता को भी कम कर सकते हैं। हालांकि, वर्तमान में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिससे लोग ई-वाहन खरीदने से हिचकिचाते हैं।

आरटीओ ने बताया कि सरकार अब सभी विश्राम गृहों, जल शक्ति, लोक निर्माण, बिजली बोर्ड कार्यालयों तथा पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त कार्यालयों में भी ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। यह पहल ‘स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल हिमाचल’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सोलन जिला अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000