वाहन परमिट महंगा करने की तैयारी, हर दो साल में 10 प्रतिशत बढ़ेगी फीस, सरकार ने मांगे सुझाव – भारत केसरी टीवी

वाहन परमिट महंगा करने की तैयारी, हर दो साल में 10 प्रतिशत बढ़ेगी फीस, सरकार ने मांगे सुझाव

[ मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के व्यावसायिक वाहनों के परमिट शुल्क में संशोधन की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने हिमाचल प्रदेश मोटर यान नियम, 1999 के नियम-67 में बदलाव का मसौदा जारी कर जनता से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। प्रस्तावित संशोधन लागू होने के बाद बसों, मालवाहक वाहनों और अन्य यात्री वाहनों के परमिट शुल्क में वृद्धि होगी। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बसों के नियमित परमिट के लिए आवेदन शुल्क को बढ़ाकर 1500 रुपए करने का प्रस्ताव है, जबकि अस्थायी परमिट के लिए 750 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं अन्य मंजिली गाडिय़ों और निजी सेवा वाहनों के लिए नियमित परमिट शुल्क 1000 रुपए तथा अस्थायी परमिट शुल्क 500 रुपए प्रस्तावित किया गया है। मालवाहक वाहनों के लिए भी शुल्क निर्धारित किया गया है।

हल्के मालवाहक वाहनों के लिए नियमित परमिट शुल्क 200 रुपए और अस्थायी परमिट शुल्क 100 रुपए रहेगा। मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के लिए नियमित व अस्थायी दोनों प्रकार के परमिट के लिए 100-100 रुपए शुल्क प्रस्तावित है। मोटर कैब, ऑटो रिक्शा और मैक्सी कैब के लिए शुल्क 50 रुपए ही रखा गया है। प्रस्तावित नियमों में एक महत्वपूर्ण प्रावधान यह भी रखा गया है कि संशोधित शुल्क दरों में हर दो वर्ष बाद 10 प्रतिशत की वृद्धि स्वत: की जाएगी। बढ़ी हुई राशि को निकटतम 10 रुपए तक राउंड ऑफ किया जाएगा।

30 दिन में आपत्तियां

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर आम नागरिक, वाहन संचालक और संबंधित संगठन अपने सुझाव या आपत्तियां अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) को भेज सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000