डेंटल एडवाइजरी काउंसिल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व: डॉ. योगेश भारद्वाज बने राष्ट्रीय सदस्य, राज्य के लिए गर्व का क्षण – भारत केसरी टीवी

डेंटल एडवाइजरी काउंसिल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व: डॉ. योगेश भारद्वाज बने राष्ट्रीय सदस्य, राज्य के लिए गर्व का क्षण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

भारत सरकारस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (डेंटल एजुकेशन सेक्शन) द्वारा दिनांक 20.04.2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से राष्ट्रीय दंत आयोग अधिनियम, 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत डेंटल एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया गया है।

Advertisement

यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि डॉ. योगेश भारद्वाजजो हाल ही में पदोन्नत होकर वर्तमान में प्राचार्यराजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पतालशिमला के रूप में कार्यरत हैंको राज्य के नामित सदस्य के रूप में इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय निकाय में शामिल किया गया है।

Advertisement

प्रोफेसर (डॉ.) योगेश भारद्वाज पूर्व में उप-प्रधानाचार्य एवं विभागाध्यक्षओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के पद पर कार्य कर चुके हैं तथा उन्होंने दंत शिक्षानैदानिक सेवाओं एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

प्रोफेसर (डॉ.) योगेश भारद्वाज ने इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्रीहिमाचल प्रदेश का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन पर व्यक्त किए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे दंत शिक्षाअनुसंधान एवं जनसामान्य के मौखिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेंगे।

डेंटल एडवाइजरी काउंसिल में हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधित्व से राज्य की भागीदारी राष्ट्रीय नीति निर्माण में सुदृढ़ होगी तथा दंत स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा के स्तर में और सुधार होने की अपेक्षा है।

डॉ. योगेश भारद्वाज पिछले नौ वर्षों से स्विट्जरलैंड स्थित AOCMF (हेड एवं नेक सर्जन्स का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठन ) के अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी सदस्य रहे हैं। उन्होंने पिछले दो दशकों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैक्सिलोफेशियल सर्जरी से संबंधित अनेक सम्मेलनों में व्याख्यान दिए हैं। यह दंत शल्य चिकित्सा की एक विशेष शाखा हैजिसमें सिरचेहरामुख एवं जबड़ों की सर्जरी की जाती है।

उन्होंने ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में अनेक शोध  प्रकाशन किए हैं तथा इस क्षेत्र में आमंत्रित फैकल्टी के रूप 40 से अधिक मुख्य व्याख्यान दिए हैं। उनकी यह नियुक्ति उनके पेशेवर कौशल , दक्षता एवं समर्पण की मान्यता है और इससे संस्थान तथा राज्य दोनों का गौरव बढ़ा है।

press note english press note hindi

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000