राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे को ध्यान में रखते हुए शिमला में तैनात होने वाले पुलिस बल के लिए एक व्यापक और उच्च स्तरीय ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस ब्रीफिंग में डीआईजी अंजुम आरा और एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के पेशेवर कौशल, अनुशासन और कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान समन्वय और संचार को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया। सभी इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल और लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित और सटीक कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही “जीरो एरर अप्रोच” अपनाने पर जोर देते हुए कहा गया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या असावधानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कड़े पालन के निर्देश भी दिए गए। हर अधिकारी को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने को कहा गया। इसके अलावा आम जनता और आगंतुकों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया, ताकि पुलिस की सकारात्मक छवि बनी रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000