PM मोदी पर टिप्पणी से घिरे खड़गे, बयान पर बवाल; भाजपा ने साधा निशाना – भारत केसरी टीवी

PM मोदी पर टिप्पणी से घिरे खड़गे, बयान पर बवाल; भाजपा ने साधा निशाना

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

बयान पर मचा बवाल; तो कांग्रेस अध्यक्ष देने लगे सफाई, भाजपा ने लिए आड़े हाथ

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मंगलवार को उस वक्त विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया। दरअसल, वह अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) की प्रधानमंत्री मोदी के साथ गठबंधन करने की आलोचना कर रहे थे। चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए खडग़े ने एआईएडीएमके के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये एआईएडीएमके वाले अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं, तो वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं। वह एक आतंकवादी है। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि आपको ऐसे नेताओं की जरूरत है, जो भाजपा के सामने नहीं झुकेंगे और खड़े होकर लड़ेंगे, जैसे कि एमके स्टालिन।

हालांकि उनके प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहने के बयान पर बवाल मचा, तो खडग़े ने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मतलब प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना नहीं था, बल्कि वह कहना चाहते थे कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित करते हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकाते हैं। ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसे संस्थान उनके हाथ में हैं। वे डिलिमिटेशन को भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं। खडग़े ने प्रधानमंत्री पर चुनाव के बीच संविधान के 131वें संशोधन विधेयक-2026 के संसद में पास न होने

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000