50 नई ईको टूरिज्म साइट ढूंढेगा वन विभाग, वन विभाग में बजट घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी – भारत केसरी टीवी

50 नई ईको टूरिज्म साइट ढूंढेगा वन विभाग, वन विभाग में बजट घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

वन विभाग में बजट घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, पर्यटन स्थल चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

राज्य में 50 ईको टूरिज्म साइट्स को चिन्हित करने की प्रक्रिया वन विभाग ने आरंभ कर दी है। प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह अहम कदम उठाया जा रहा है। अहम है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बजट अभिभाषण में 50 ईको टूरिज्म साइट्स को विकसित करने की घोषणा की थी। लिहाजा इस पर वन विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन विभाग ने सीएम की बजट घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी आरंभ कर दी है। इस कड़ी में विभाग ने राज्य में 50 नए स्थलों को ईको टूरिज्म के लिए विकसित करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि विभाग इन चिन्हित स्थानों पर मौजूद सुविधाओं की जानकारी हासिल कर रहा है, जिसमें सडक़, बिजली और पानी प्रमुख है, जबकि फील्ड से संबंधित जानकारी मिलने के उपरंात विभाग इन्हें सूचीबद्व करने और इससे जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरांत विभाग आगामी कदम उठाएगा। सीएम सुक्खू ने वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेश भर में 50 ईको टूरिज्म स्थलों को विकसित करने की घोषणा की है।

इस घोषणा को मूर्तरूप देने के लिए वन विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है। बता दें कि वन विभाग ने प्रदेश में अभी तक चार चरणों में 18 ईको टूरिज्म साइट्स आबंटित कर चुका है। इनमें पहले चरण में दो, दूसरे में पांच, तीसरे में तीन और चौथे चरण में आठ साइट्स को आबंटित किया था। वन विभाग ने पांचवें चरण के आबंटन के लिए भी कवायद शुरू की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000