मंडी मे नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चरस की खेप के साथ बाइक और बस सवार 3 युवक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

मंडी मे नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चरस की खेप के साथ बाइक और बस सवार 3 युवक गिरफ्तार

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 565 ग्राम चरस बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

पहले मामले में थाना सुंदरनगर की टीम ने वीरवार को पुंघ फोरलेन पर नाका लगा रखा था। इस दौरान जांच के लिए एक बाइक को रोका गया। बाइक पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 350 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिंस (23) पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव सलोनी, डाकघर कठयाना (हमीरपुर) और साहिल (22) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव व डाकघर शौर (हमीरपुर) के रूप में हुई है

वहीं, दूसरी कार्रवाई में थाना धनोटू की टीम ने तरोट के पास फोरलेन पर नाका लगाया था। इस दौरान कुल्लू की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस की गहनता से जांच की गई। बस में सीट नंबर 32 पर बैठे एक यात्री के बैग से तलाशी के दौरान 215 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान भादर सिंह (36) निवासी बंजार (कुल्लू) के तौर पर हुई है।

एसपी विनोद कुमार ने इन मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों थानों की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए नशा तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000