परिसीमन में उलझा महिला आरक्षण, लोकसभा में संशोधन बिल पर देर रात तक घमासान, आज शाम चार बजे वोटिंग – भारत केसरी टीवी

परिसीमन में उलझा महिला आरक्षण, लोकसभा में संशोधन बिल पर देर रात तक घमासान, आज शाम चार बजे वोटिंग

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

 

लोकसभा में संशोधन बिल पर देर रात तक घमासान; आज शाम चार बजे वोटिंग, दो तिहाई बहुमत जरूरी

लोकसभा में गुरुवार को पेश महिला आरक्षण संशोधन बिल परिसीमन की शर्तों में उलझ गया है। लोकसभा में देर रात जारी बहस के दौरान सरकार ने विपक्ष की चिंताएं दूर करने की पूरी कोशिश की, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा पर सवाल उठाता रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर विपक्ष की चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह मोदी की गारंटी है और वादा है। महिलाओं को विधायिका में आरक्षण देने से किसी राज्य का नुकसान नहीं होगा और जो दल इसका विरोध करेंगे, उन्हें चुनावों में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। महिलाओं को विधायिका में आरक्षण देने से न तो पुरुषों के लिए सीटें कम होंगी और न ही किसी राज्य को सीटों के लिहाज से कोई नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वह सदन में ‘गारंटी’ देने का तैयार हैं कि किसी दल या राज्य को इससे कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं सब देख रही हैं और जो दल महिलाओं को विधायिका में आरक्षण देने का विरोध करेंगे, उन्हें चुनावों में इसका नुकसान उठाना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां कुछ लोगों को लगता है कि महिला आरक्षण बिल पारित करवाने और परिसीमन में कहीं न कहीं मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है। हमें यह बिल पारित करवाने का क्रेडिट नहीं चाहिए। जैसे ही यह बिल पारित हो जाए, तो मैं एड देकर सबको धन्यवाद देने को तैयार हूं। सबकी फोटो छपवा देंगे। ले लो जी क्रेडिट। जब नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं है। हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000