बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 23 मई को होगा कॉमन एंट्रैंस टैस्ट – भारत केसरी टीवी

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 23 मई को होगा कॉमन एंट्रैंस टैस्ट

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवार अब 11 मई तक बीएड की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एचपीयू ही इस बार एचपीयू सहित एसपीयू मंडी के अधीन सभी निजी बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रैंस टैस्ट करवाएगा। ऐसे में इच्छुक विद्यार्थी एचपीयू के शिक्षा विभाग क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के अलावा सरकारी व निजी बीएड कॉलेजों की करीब 8,000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस 2 वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा 23 मई को आयोजित होगी।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से बीएड की प्रवेश परीक्षा व आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सूचना जारी की गई। प्रो. कौशल ने कहा कि अभ्यर्थी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले बीएड विवरण पुस्तिका में शामिल विस्तृत निर्देशों पर गौर करें। बीएड विवरण पुस्तिका विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जानकारी के लिए हैल्पलाइन नंबर 0177-2833648 और 0177-2833588 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000