मंडी में ‘मन की बात’ के बाद जयराम ठाकुर का वार, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप – भारत केसरी टीवी

मंडी में ‘मन की बात’ के बाद जयराम ठाकुर का वार, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष जयराम बोले, भाजपा खोलेगी सरकार के भ्रष्टाचार की पोल

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सत्ता में आते ही करवाएंगे जांच

Advertisement

मंडी में पीएम के ‘मन की बात’ सुनते ही जयराम हुए मुखर

मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भाजपा सत्ता में आते ही इन भ्रस्टाचारियों को बेनकाब करेगी और षड्यंत्रकारियों की पोल खोलेगी। सरकार के सभी कामों की समीक्षा कर सारी पोल खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, कभी संस्थान बंद किए जा रहे हैं, कभी भाजपा द्वारा लागू योजनाओं को बंद करते किया जा रहा है। पहले दिन से इस बात को देख रहा था कि हमारी सरकार की योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के मन में घृणा का भाव है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के पास झूठी गारंटियों पर बोलने के लिए एक शब्द नहीं है। इसलिए वह हिमकेयर के बारे में भी सिर्फ झूठ बोलने के मॉडल को ही आगे बढ़ा रहे हैं।

बच्चेदानी और प्रोस्टेट ग्लैंड का अंतर ही पता नहीं

हिमकेयर योजना में भ्रष्टाचार होने के दावों को जयराम ठाकुर ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस योजना के तहत किसी भी पुरुष की बच्चेदानी का ऑपरेशन नही हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सदन में झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उपचार कराने वाले सभी लाभार्थियों का विवरण सरकार के पास उपलब्ध है, जिसकी जांच लाभार्थी के घर जाकर की जा सकती है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000