4 दिन का मौसम अलर्ट: हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और तूफान का खतरा, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी – भारत केसरी टीवी

4 दिन का मौसम अलर्ट: हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और तूफान का खतरा, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*फिर जारी हुआ अलर्ट: बारिश, बर्फबारी और तूफान, आठ जिलों को रहना होगा सतर्क, 4 दिन बढ़ेगी मुश्किल*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मौसम अब फिर अशांत होने वाला है… आसमान से राहत भी बरसेगी और खतरे की आहट भी सुनाई देगी। जी हां- आपने बिल्कुल सही सुना- मौसम विभाग की ताजा चेतावनी से ये बिल्कुल साफ हो गया है कि आने वाले 3-4 दिन राज्य के लिए बारिश- बर्फबारी लेकर आने वाले हैं, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 से 30 मार्च के बीच बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं और गरज-चमक का असर एक साथ देखने को मिलेगा—जो आम जनजीवन से लेकर पहाड़ों की रफ्तार तक को प्रभावित कर सकता है। आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। कई जगह दिन भर घने बादल छाए रहें, न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम तापमान लगभग सामान्य रहा। कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान 1.8°C और पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 30°C दर्ज किया गया।

बारिश बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर दो दिन देखने को मिलेगा। जहां 28 और 29 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि सोलन, सिरमौर, लाहुल स्पीति और किन्नौर में 28 के लिए कोई अलर्ट नही है, जबकि प्रदेश भर में 29 को मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट दिया गया है। बिजली गिरने की संभावना भी है शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा समेत कई जिलों में इसका असर रहेगा। हालांकि कल यानि कि 27 मार्च को मौसम साफ रहेगा, 30 मार्च को भी हल्की बारिश होगी लेकिन उसके बाद 31 मार्च को कुछ राहत मिलने की संभावना है।

ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी—न्यूनतम 3-6°C और अधिकतम 2-6°C तक नीचे जा सकता है। अलर्ट के साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी भी जारी कर दी है। बारिश बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। बिजली-पानी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, कई जगह पर दृश्यता कम होने से यातायात बाधित हो सकता है और बाहरी गतिविधियों में रुकावट आ सकती है, ऐसे में बहुत ज्यादा खराब मौसम में यात्रा टालने की हिदायत दी गई है, किसान फसलों की सुरक्षा के उपाय करें।

हालांकि ये बात तो हो गई कि हिमाचल में अगले 4 दिन मौसम कैसा रहेगा, लेकिन इसी बीच आपके जहन में भी ये बात आ रही होगी कि आखिर मार्च का ये कैसा महीना है जहां इस बार गर्मी का भी एहसास हुआ। बरसात का माहौल भी बना और सर्दी जा जा कर फिर लौट आ रही है।

तो चलिए अब थोड़ी बात इस पर कर लेते हैं, इसका पहला कारण तो है वेस्टर्न डिस्टरबेंस की लगातार एंट्री- लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर व मध्य भारत में बादल, बारिश और ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं, जिससे मौसम बदल रहा है हवा में बढ़ती नमी और तेजी से भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

हालांकि इस बदले हुए मौसम में हिमाचल में कई जगह नुकसान हो चुका है। बेमौसम बारिश और सर्दी से बिमारिया बढ़ रही हैं। कई जगह बीते दिनों लैंडस्लाइड हुए हैं और कई जगह पर गलेशियर भी टूटे हैं। तो ऐसे में इस मौसम को हल्के में न लें, हालांकि इस मौसम का एक जो सबसे बड़ा फायदा प्रदेश को हुआ है वह ये है कि हिमाचल में टूरिस्ट सीजन को बूस्ट मिला है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000