Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान: वित्त विधेयक पास, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर दौड़ता भारत – भारत केसरी टीवी

Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान: वित्त विधेयक पास, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर दौड़ता भारत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

वित्त विधेयक लोकसभा से पारित, निर्मला सीतारमण बोलीं, भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार

Advertisement

लोकसभा ने लंबी चर्चा के बाद बुधवार को वित्त विधेयक 2026 को 32 सरकारी संशोधनों के साथ पारित कर दिया। इससे केंद्र सरकार की बजटीय प्रक्रिया का एक महत्त्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। अब यह विधेयक राज्यसभा में जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पूरी तरह लागू हो जाएगा। केंद्रीय बजट 2026-27 में कुल 53.47 लाख करोड़ रुपए के व्यय का अनुमान है, जो 31 मार्च को समाप्त हो रहे मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में 7.7 प्रतिशत अधिक है। अगले वित्त वर्ष के लिए प्रस्तावित कुल पूंजीगत व्यय 12.2 लाख करोड़ रुपए है।

इसमें 44.04 लाख करोड़ रुपए के सकल कर राजस्व संग्रह और 17.2 लाख करोड़ रुपए की सकल उधारी का प्रस्ताव है। वित्त वर्ष 27 के लिए राजकोषीय घाटा जीडीपी के 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो मौजूदा वित्त वर्ष के 4.4 प्रतिशत से कम है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारत तेजी से सुधारों के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सुधार किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि स्पष्ट सोच, आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता के साथ किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है और लगातार आगे बढ़ रहा है।

उभयङ्क्षलगी व्यक्ति संशोधन विधेयक पर संसद की मुहर

उभयङ्क्षलगी व्यक्तियों को कानूनी अधिकार देने और उनके हितों की रक्षा करने से संबंधित उभयङ्क्षलगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक 2026 को राज्यसभा ने बुधवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। सदन ने विधेयक को प्रवर समिति को भेजे जाने से संबंधित विपक्षी सदस्यों के संशोधन प्रस्तावों को ध्वनिमत से खारिज कर दिया। लोकसभा इस विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है और राज्यसभा में पारित होने के साथ ही इस पर संसद की मुहर लग गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000