देहरा नगर के मुख्य चौक पर नई वर्षा शालिका का निर्माण, आमजन उत्साहित – भारत केसरी टीवी

देहरा नगर के मुख्य चौक पर नई वर्षा शालिका का निर्माण, आमजन उत्साहित

देहरा गोपीपुर, 21 मार्च (मदन शर्मा):

Advertisement

देहरा नगर में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है, जिससे आम जनता में उत्साह देखा जा रहा है। हाल ही में नगर के मुख्य चौक पर महज एक घंटे में एक शानदार और आधुनिक वर्षा शालिका (रेन शेल्टर) की स्थापना की गई, जिसे देखकर स्थानीय लोग आश्चर्यचकित रह गए। लोगों का कहना था कि इतनी तेजी से और प्रभावशाली तरीके से इस तरह की सुविधा पहले कभी स्थापित होते नहीं देखी गई।

Advertisement

लोक निर्माण विभाग मंडल देहरा के अधिशासी अभियंता, डॉ. सुरेश वालिया, ने जानकारी दी कि यह फैब्रिकेटेड वर्षा शालिका क्षेत्रवासियों के लिए एक अत्यधिक उपयोगी सुविधा होगी। इसमें आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

Advertisement

इसके अलावा, मुख्य चौक पर अशोक स्तंभ की स्थापना और एक सुंदर प्याऊ के निर्माण के बाद, वर्षा शालिका का विचार स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर द्वारा प्रस्तावित किया गया था। उन्होंने विभागीय बैठक में इस संबंध में सुझाव दिया था ताकि जनता को संकरी सड़कों की असुविधा से राहत मिल सके।

Advertisement

नगर में हो रहे इन विकास कार्यों से व्यापारिक, सामाजिक और बुद्धिजीवी वर्ग ने विधायक महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्य चौक पर वर्षा शालिका निर्माण में जुटे कारीगर…

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000