दाड़लाघाट ड्रग्स केस: 935 ग्राम अफीम, 1.98 किलो चरस बरामद… मुख्य सप्लायर मनोज कुमार सोलन से गिरफ्तार! – भारत केसरी टीवी

दाड़लाघाट ड्रग्स केस: 935 ग्राम अफीम, 1.98 किलो चरस बरामद… मुख्य सप्लायर मनोज कुमार सोलन से गिरफ्तार!

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

दाड़लाघाट ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा: 935 ग्राम अफीम, 1.980 किलो चरस… अब मुख्य सप्लायर भी गिरफ्तार!

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के दाड़लाघाट में NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक बड़े नशा तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

 

ताजा अपडेट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले के मुख्य सप्लायर मनोज कुमार को 23 मार्च 2026 को सोलन शहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 40 साल है और यह लंबे समय से नशा तस्करी के अवैध कारोबार में सक्रिय बताया जा रहा है।

 

अगर पूरे मामले की बात करें तो 10 मार्च 2026 को SIU टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक आल्टो कार ट्रक को पायलट करते हुए चरस और अफीम की सप्लाई लेकर दाड़लाघाट की तरफ आ रही है।

 

पुलिस ने कराड़ाघाट के पास नाकाबंदी कर जब चेकिंग की, तो आल्टो कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

 

तलाशी के दौरान आल्टो कार से 935 ग्राम अफीम और ट्रक से 1.980 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मौके पर ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

जांच के दौरान सामने आया कि फरार आरोपी मनोज कुमार ही इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर था और वह अपनी कार से ट्रक को पायलट कर रहा था।

 

पुलिस ने तकनीकी जांच—जैसे मोबाइल लोकेशन और CDR—के आधार पर पाया कि आरोपी शिमला, निरमंड, रामपुर और आनी क्षेत्रों से नशा खरीदकर सप्लाई करता था।

 

लगातार दबिश और निगरानी के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे सोलन से गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है—उसके खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है, साथ ही चोरी और मारपीट के केस भी दर्ज हैं।

 

फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000