पंजाब के बयान पर हिमाचल का पलटवार, “हम पहाड़ी किसी से डरने वाले नहीं”: Sukhvinder Singh Sukhu – भारत केसरी टीवी

पंजाब के बयान पर हिमाचल का पलटवार, “हम पहाड़ी किसी से डरने वाले नहीं”: Sukhvinder Singh Sukhu

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला :
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर की गई टिप्पणी के बाद दोनों राज्यों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस पर कड़ा जवाब दिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत है और प्रदेश सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल शांत है तो इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी कुछ भी कह दे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “हम पहाड़ी किसी से डरने वाले नहीं हैं।”

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी पंजाब के नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि हिमाचल पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें अपने राज्य की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब पर करीब 4.50 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, इसलिए पहले उन्हें अपने घर को संभालने की जरूरत है।

अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को हिमाचल प्रदेश को 4500 करोड़ रुपये देने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी तक यह राशि जारी नहीं की गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ में हिमाचल का 7.16 प्रतिशत हिस्सा भी अब तक नहीं दिया गया है।

दरअसल, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में कहा था कि पंजाब सरकार हिमाचल की तर्ज पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाने पर विचार कर रही है और हिमाचल की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात भी कही थी। इसी बयान के बाद हिमाचल के नेताओं ने कड़ा पलटवार किया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000