पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला: हिमाचल में 64 नई पंचायतें गठित, वार्डों का होगा पुनर्सीमांकन – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला: हिमाचल में 64 नई पंचायतें गठित, वार्डों का होगा पुनर्सीमांकन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में अवकाश के दिन रविवार को 64 नई पंचायतें गठित कर दी गईं। इसके साथ ही हिमाचल में अब पंचायतों की संख्या 3,773 हो गई है। पहले प्रदेश में 3,577 पंचायतें थी। सरकार ने 196 नई पंचायतें बनाई हैं। हिमाचल में अब 3,773 पंचायतों में चुनाव होगा।

Advertisement

प्रदेश सरकार का दावा है कि अब नई पंचायतें नहीं बनेंगी। प्रदेश में 46 पंचायतों का अस्तित्व खत्म हुआ है। इन्हें नगर पंचायतों में मिलाया गया। नई पंचायतों के गठन के साथ ही रविवार को उपायुक्तों को वार्डों के पुनर्सीमांकन के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Advertisement

उपायुक्तों को 3 दिन के भीतर पुनर्सीमांकन का कार्य खत्म करना है। इसका बाद रोस्टर पर काम होगा। 25 मार्च तक उपायुक्तों को अपने अपने जिले के रोस्टर जारी करने है। इसमें जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। रोस्टर जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव की तैयारियां और तेज हो जाएंगी। हालांकि, विभाग की ओर से पंचायत चुनावों से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज 31 मार्च से पहले राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दिए जाएं। इसके बाद आयोग चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल में नई पंचायतें नहीं बनाई जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चुनाव प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाना है।

कुछ आपत्तियां आईं, किया गया निपटारा: प्रदेश में पंचायतों की संख्या 3773 हुई है। पहले प्रदेश सरकार ने 4 पंचायतें, फिर 39 पंचायतें गठित की। अब सरकार 64 नई पंचायतों को गठित किया है। हालांकि विभाग की ओर से इन पंचायतों के गठन को लेकर जनता से आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। कुछ आपत्तियां आई, इनका निपटारा किया गया।

64 नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल में अब 3,773 पंचायतों की संख्या हो गई है। अब इन पंचायतों में ही चुनाव होना है। – अनिरुद्ध सिंह, पंचायतीराज मंत्री, हिमाचल प्रदेश

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000