हिमाचल सरकार का बड़ा ऐलान: UAE में 300 युवाओं के लिए नौकरी का मौका – भारत केसरी टीवी

हिमाचल सरकार का बड़ा ऐलान: UAE में 300 युवाओं के लिए नौकरी का मौका

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का एक नया अवसर प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (HPSEDC) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की Noon Food LLC कंपनी में डिलीवरी राइडर के 300 पदों के लिए विशेष भर्ती अभियान आयोजित कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 29 नवंबर 2025 तक Google Form लिंक

https://forms.gle/t2ewUU4qCykidLWL7

के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती HPSEDC द्वारा, श्रम एवं रोजगार विभाग और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) में पंजीकृत एक भर्ती एजेंसी के सहयोग से की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को 2500 दिरहम मासिक वेतन, साथ में कमीशन और टिप भी मिलेगी, जो लगभग ₹70,000 से ₹1,00,000 तक होगी।

 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि आवेदक 10वीं पास, आयु 20 से 37 वर्ष के बीच, बेसिक इंग्लिश ज्ञान वाले तथा गियर मोटरसाइकिल चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले होने चाहिए। उम्मीदवार के चेहरे या गर्दन पर किसी प्रकार का विकार नहीं होना चाहिए और कलर ब्लाइंडनेस स्वीकार्य नहीं होगी। चयन के बाद उम्मीदवारों को UAE ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा, जिसके लिए 5500 दिरहम शुल्क निर्धारित किया गया है। जिन उम्मीदवारों के पास वैध पासपोर्ट नहीं है, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को MEA द्वारा अनुमोदित ₹35,400 तथा ₹1500 मेडिकल शुल्क भी जमा करना होगा।उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 के प्रथम सप्ताह में एक सप्ताह तक विभिन्न जिलों में भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। विस्तृत स्थल एवं कार्यक्रम की जानकारी के लिए उम्मीदवार अपने स्थानीय श्रम एवं रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या HPSEDC की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।#HimachalNews

#OverseasJobs

#UAEJobs

#HPSEDC

#SukhuGovernment

#EmploymentNews

#HimachalYouth

#JobAlert

#NoonFood

#DeliveryRiderJobs

#IndiaToUAE

#MEAApprovedJobs

#GovernmentJobsUpdate

#InternationalJobOpportunity

#HimachalPradesh

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000