सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी में शामिल दो आदतन अपराधी 3 महीने की निवारक हिरासत में – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी में शामिल दो आदतन अपराधी 3 महीने की निवारक हिरासत में

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मादक पदार्थों, विशेषकर चिट्टा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा उनके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Advertisement

*इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा चिट्टा तस्करी में संलिप्त रहे दो आदतन अपराधियों गौरव पुत्र श्री हरिगोपाल निवासी गाँव बठोल, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 23 वर्ष तथा चेतन पुत्र श्री हरिगोपाल निवासी गाँव बठोल, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 27 वर्ष के संबंध में पुलिस मुख्यालय के माध्यम से PIT NDPS Act, 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances) के प्रावधानों के अनुसार निवारक हिरासत में रखने के प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजे गए थे। प्रदेश सरकार/सक्षम प्राधिकारी द्वारा उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध निवारक हिरासत (Preventive Detention) के प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए उन्हें तीन-तीन माह की अवधि के लिए जिला कारागार में निवारक हिरासत में रखने के आदेश पारित किए गए हैं। उक्त आदेशों की अनुपालना में पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा दिनांक 13.03.2026 को दोनों आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर उन्हें आगामी तीन माह की अवधि के लिए जिला कारागार सोलन भेज दिया गया है।

* दोनों आरोपी पुलिस थाना धर्मपुर क्षेत्र के निवासी हैं तथा पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। *

जिला सोलन पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 12 आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 3(1), PIT NDPS Act, 1988 के तहत कार्रवाई कर उन्हें निवारक हिरासत में भेजा जा चुका है।

* जिला पुलिस सोलन ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000