हिमाचल पंचायत चुनाव: तीन दिन में वार्डबंदी, 25 मार्च तक जारी होगा रोस्टर – भारत केसरी टीवी

हिमाचल पंचायत चुनाव: तीन दिन में वार्डबंदी, 25 मार्च तक जारी होगा रोस्टर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

HP Panchayat Election: तीन दिन में होगी वार्डबंदी, 62 और पंचायतें बनेंगी; 25 मार्च तक रोस्टर होगा जारी
.
हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतें बनाने की रफ्तार थमने लगी है। सरकार की तरफ से जिला उपायुक्तों और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को वार्डों की वार्डबंदी और रोस्टर पर काम करने को कहा गया है। तीन दिन में नई पंचायतों की वार्डबंदी और 25 मार्च तक आरक्षण रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को पंचायतीराज विभाग के सचिव सी. पालरासु ने जिला उपायुक्तों और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस की। अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार निर्धारित समय को देखते हुए प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया।

Advertisement

नई पंचायत बनाने के लिए आए थे 800 आवेदन, 62 बनेंगी
पंचायतीराज विभाग की तरफ से बताया गया कि विभाग के पास नई पंचायतें बनाने के लिए 800 आवेदन आए थे, जिसमें से 136 पंचायतें बना दी गई हैं जबकि 62 पंचायतें बनाने के लिए लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। तीन दिन के भीतर लोगों को आपत्तियां और सुझाव देने को कहा गया है। पंचायतीराज विभाग के सचिव सी. पालरासु ने सभी जिला उपायुक्तों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने सभी स्थानों पर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया गया है। शिमला 19, सिरमौर 2, कुल्लू 6, मंडी 17, कांगड़ा दो, किन्नौर 4, लाहौल-स्पीति 2, चंबा एक, सोलन 2, ऊना 5 और बिलासपुर में दो नई पंचायतें बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए आपत्ति और सुझाव मांगे हैं।

नई पंचायतें बनाने से विभाग की बढ़ रही मुश्किलें
हिमाचल में नई पंचायतें बनाए जाने से पंचायतीराज विभाग और जिला उपायुक्तों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विभाग नई पंचायतों को बनाने का काम समेटने में लगा है लेकिन सरकार की तरफ से नई पंचायतों को बनाने के लिए कार्यालय में आवेदन पहुंच रहे हैं। हालांकि, बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते नई पंचायतें बनाने के लिए अब समय नहीं है।

 

बीड़ को नगर पंचायत, रोहडू, नारकंडा के कुछ क्षेत्र निकार्यों में मर्ज
प्रदेश सरकार ने बीड़ को नगर पंचायत घोषित कर दिया है जबकि रोहडू़, नारकंडा और ऊना के कुछ एरिया को निकायों में शामिल किया है। शहरी विकास विभाग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के साथ साथ शहरी निकायों के भी चुनाव होने हैं। ऐसे में विभाग की ओर से पंचायतों के एरिया को निकायों में शामिल किया जा रहा है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000