संसद में राहुल-रविशंकर आमने-सामने, ‘PM कॉम्प्रोमाइज्ड’ बयान पर तीखी नोकझोंक – भारत केसरी टीवी

संसद में राहुल-रविशंकर आमने-सामने, ‘PM कॉम्प्रोमाइज्ड’ बयान पर तीखी नोकझोंक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

संसद में रविशंकर-राहुल के बीच नोकझोंक, राहुल बोले, कॉम्प्रोमाइज्ड हैं PM, बीजेपी सांसद ने किया पलटवार

Advertisement

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बुधवार को संसद में उस समय माहौल गरमा गया, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के बीच तीखी बहस हो गई। बुधवार को प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और विपक्ष पर कई आरोप लगाए। रविशंकर प्रसाद ने जब राहुल गांधी के दावों की सच्चाई पर सवाल उठाया, तो राहुल गांधी खड़े हो गए और कहा कि मुझे कई बार (लोकसभा में) बोलने से रोका गया। बहस के दौरान राहुल गांधी ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जब भी उन्होंने ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समझौता करने’ और पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की किताब से जुड़े मुद्दे उठाए, उन्हें कई बार बोलने से रोका गया। पिछली बार मैंने प्रधानमंत्री के समझौता करने का मुद्दा उठाया था। मैंने श्री नरवणे का मुद्दा उठाया था। मैंने एपस्टीन का मुद्दा उठाया था। मुझे चुप करा दिया गया। हमारे प्रधानमंत्री से समझौता हो चुका है और यह बात सब जानते हैं।

Advertisement

पहली बार विपक्ष के नेता को नहीं बोलने दिया गया। पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं। राहुल गांधी के इन आरोपों को खारिज करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं नेता प्रतिपक्ष को याद दिलाना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी समझौता नहीं कर सकते। मैं एक और बात जोडऩा चाहता हूं—क्या प्वाइंट ऑफ ऑर्डर में इस तरह की बहस की अनुमति है? नहीं है। इसके बाद रविशंकर प्रसाद ने स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भी सवाल उठाया। विपक्ष ने स्पीकर पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ का आरोप लगाया है और कहा है कि राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुझे यह प्रस्ताव समझ में नहीं आता। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि संसद की कार्यवाही का इस्तेमाल किसी नेता के ‘अहंकार को संतुष्ट करने’ के लिए न किया जाए।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भी परंपरा का उल्लंघन

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ लाए अपने प्रस्ताव पर जारी चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए और कहा कि सरकार इसमें भी परंपराओं और नियमों का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके बाद जब भी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आए और उन पर बहस हुई तब लोकसभा का संचालन उपाध्यक्ष कर रहे थे, लेकिन 2019 के मध्य से लोकसभा में कोई उपाध्यक्ष नहीं है, जो संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000