पंजाब को काैन दहला रहा तीन घंटे में दो धमाके, सीएम मान ने भाजपा पर लगाया आरोप; DGP ने कहा-ISI का हाथ – भारत केसरी टीवी

पंजाब को काैन दहला रहा तीन घंटे में दो धमाके, सीएम मान ने भाजपा पर लगाया आरोप; DGP ने कहा-ISI का हाथ

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में देर रात हुए धमाकों के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। दोनों मामलों की जांच के लिए एनआईए की टीम पंजाब आ रही है।

Advertisement

पंजाब में मंगलवार रात को जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर जबरदस्त धमाके हुए है। तीन घंटे के अंतराल पर हुए धमाकों से पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। वहीं लोगों में दहशत है।

एनआईए ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद

वहीं दोनों मामलों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। जालंधर की फुटेज में स्कूटी में धमाके के बाद एक व्यक्ति माैके से भागता दिख रहा है। वहीं अमृतसर की फुटेज में धमाके की तेज आवाज सुनी जा सकती है।

बीएसएफ कैंप की टीन शीट को धमाके में पहुंचा नुकसान

अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों की घटनाओं पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब में कहा कि इन धमाकों की जांच चल रही है। यह पंजाब चुनावों के लिए भाजपा की तैयारी है। भाजपा लोगों के बीच हिंसा और डर फैलाकर वोट हासिल करती है। मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि वह ऐसा करना बंद करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000