पालमपुर से पंजाब जा रहे अवैध लकड़ी से लदे 2 ट्रक इंदौरा में जब्त, 100 KM तक नहीं हुई चेकिंग,  – भारत केसरी टीवी

पालमपुर से पंजाब जा रहे अवैध लकड़ी से लदे 2 ट्रक इंदौरा में जब्त, 100 KM तक नहीं हुई चेकिंग, 

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

इंदौरा (कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश की बेशकीमती वन संपदा की तस्करी के एक बड़े प्रयास को इंदौरा वन विभाग ने विफल कर दिया। विभाग ने अवैध लकड़ी से भरे दो ट्रकों को जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना ने कांगड़ा जिले की निगरानी व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पालमपुर से निकले ये ट्रक करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर इंदौरा पहुंच गए, लेकिन रास्ते में कहीं भी इनकी जांच नहीं हुई।

वन माफिया भारी बारिश और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लकड़ी को पंजाब सीमा तक पहुंचाने की कोशिश में था। हालांकि, वन परिक्षेत्र अधिकारी अब्दुल हमीद के नेतृत्व में कंडवाल में तैनात वन विभाग की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों ट्रकों को रोक लिया।

जांच के दौरान टीम ने तिरपाल से ढके ट्रक HP 74B-6767 और HP 37F-9727 की तलाशी ली। तिरपाल हटाने पर ट्रकों में विभिन्न प्रजातियों की कीमती लकड़ी भरी मिली।

वन विभाग ने जब चालकों से लकड़ी के कटान और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी अनुमति पत्र या जरूरी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ट्रकों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर वन तस्करी के नेटवर्क और निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि पालमपुर से इंदौरा तक लगभग 100 किलोमीटर का सफर तय करने के बावजूद ये ट्रक बिना किसी जांच के आखिर कैसे पहुंच गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000