सोलंगनाला में नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटक हुए गदगद, जानें 2 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम – भारत केसरी टीवी

सोलंगनाला में नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटक हुए गदगद, जानें 2 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम के करवट लेने के बाद शुक्रवार को सोलंगनाला में नए साल की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा, अटल टनल, कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा सहित बारालाचा में ताजा बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अटल टनल के दोनों छोर में बर्फ गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद है। कुल्लू और लाहौल के बीच फोर बाई फोर वाहन चल रहे हैं। सोलंगनाला में बर्फबारी से पर्यटकों के साथ पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। हिमपात के बाद सोलंग वैली सैलानियों से गुलजार हो गई है। बर्फ के दीदार के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में सोलंगनाला पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों घाटी में पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है। उधर, राजधानी शिमला व अन्य भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000