प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अनुराग ठाकुर पर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय, दर्ज हो एफआईआर: संजय शर्मा – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अनुराग ठाकुर पर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय, दर्ज हो एफआईआर: संजय शर्मा

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ की गई अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। संजय शर्मा ने कहा कि संवैधानिक पदों पर आसीन देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति ‘रंगा-बिल्ला’ जैसे शब्दों का प्रयोग करना कांग्रेस की हताशा, बौखलाहट और गिरते राजनीतिक स्तर को दर्शाता है।

Advertisement

इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने सांसद अनुराग ठाकुर पर की गई टिप्पणी पर भी कड़ी आपत्ति जताई। संजय शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर एक राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता हैं और लगातार पांच बार के सांसद हैं। ऐसे अनुभवी और जनप्रिय नेता के खिलाफ गैर-मर्यादित भाषा और ओछी टिप्पणी करना अत्यंत अशोभनीय है, जिसे हिमाचल की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Advertisement

संजय शर्मा ने कहा कि रजनी पाटिल का यह बयान न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है, बल्कि देश की करोड़ों जनता के जनादेश का भी अपमान है। उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि राजनीतिक बयानों को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है, तो फिर देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक मंच से अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली रजनी पाटिल के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की जा रही? उन्होंने मांग की कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और रजनी पाटिल के खिलाफ भी तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के उन आरोपों को भी सिरे से खारिज किया जिसमें भाजपा पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की बात कही गई है। संजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल की सुक्खू सरकार अपनी ही अंतर्कलह, कुप्रबंधन और जनविरोधी नीतियों के बोझ तले दबी हुई है। कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता स्वयं अपनी सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रजनी पाटिल को उनके केंद्रीय नेताओं और हिमाचल कांग्रेस के एक विशेष गुट द्वारा प्रदेश की वर्तमान सरकार को अस्थिर करने का जो कार्य सौंपा गया है, उन्हें उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, न कि भाजपा के शीर्ष नेताओं पर अनर्गल और स्तरहीन टिप्पणियां करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल की संस्कृति शालीनता और सम्मान की रही है, जहां इस तरह की भाषा के लिए कोई स्थान नहीं है। यदि कांग्रेस प्रभारी ने अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी और प्रशासन ने उन पर उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000