जवाबदेही और सेवाभाव से करें काम, एचएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को सीएम की नसीहत – भारत केसरी टीवी

जवाबदेही और सेवाभाव से करें काम, एचएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को सीएम की नसीहत

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

वर्ष 2026 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा एवं संबद्ध सेवाओं के 27 प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। ये अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में फाउंडेशन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत के दौरान कहा कि एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के अधिकारियों की राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी, समर्पण और सेवा भाव के साथ लोगों की सेवा करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता, बिना किसी भेदभाव पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने और समावेशी विकास तथा सामाजिक कल्याण के सरकार के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने पर भी बल दिया। मुख्य सचिव केके पंत, डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान की निदेशक डॉ. रूपाली ठाकुर आदि अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जनता की दिक्कतों का समाधान हो

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और सुशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने तथा जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरने पर बल दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000