सोलन में अनोखी पदोन्नति: रिटायर हो चुके 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार, वित्तीय लाभ पर संशय – भारत केसरी टीवी

सोलन में अनोखी पदोन्नति: रिटायर हो चुके 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार, वित्तीय लाभ पर संशय

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन मे रिटायर हो चुके 4 कानूनगो को बनाया नायब तहसीलदार

Advertisement

राजस्व विभाग ने सोलन जिले में रिटायर हो चुके 4 कानूनगो को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया है। मजेदार बात यह है कि इन कानूनगो को विभाग से रिटायर हुए 8 से 10 महीने का समय हो चुका है। हालांकि इसे विभागीय चूक भी नहीं माना जा सकता क्योंकि 20 कानूनगो की नायब तहसीलदार के पद पर की पदोन्नति की अधिसूचना में इन 4 कानूनगो की रिटायरमैंट का जिक्र किया गया है। पदोन्नति की प्रक्रिया में हुई देरी के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

Advertisement

इस तरह का मामला भी पहली बार देखने को मिला है कि किसी कर्मचारी की रिटायरमैंट के बाद पदाेन्नति हुई हो। अब उन्हें नायब तहसीलदार के वित्तीय लाभ मिलेंगे या नहीं, इसको लेकर अब बड़ा यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है। अब इतना जरूर है कि अब वे अपने नाम के साथ रिटायर नायब तहसीलदार के पदनाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि पदोन्नति की यह प्रक्रिया एक वर्ष पहले पूरी हो जाती तो शायद उन्हें नायब तहसीलदार के रूप में काम करने का अवसर मिल जाता।

विदित रहे कि राजस्व विभाग ने प्रदेश में 20 कानूनगो को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 30 अप्रैल, 2025 को रिटायर कानूनगो के पद से रिटायर हुए प्रेम चंद, 31 मई 2025 को कानूनगो के पद से रिटायर हुए सवरण कुमार, 30 जून 2025 को कानूनगो के पद से रिटायर हुए धनी सिंह व 30 अप्रैल को 2025 को कानूनगो के पद से रिटायर हुए विजय कांत शामिल हैं। रिटायरमैंट के बाद नायब तहसीलदार बने विजय कांत ने कहा कि यदि सरकार इस पदोन्नति के

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000