तकनीकी शिक्षा मंत्री Rajesh Dharmani की समीक्षा बैठक, युवाओं के नवाचार के लिए 2 करोड़ रुपये का इनोवेशन फंड स्थापित – भारत केसरी टीवी

तकनीकी शिक्षा मंत्री Rajesh Dharmani की समीक्षा बैठक, युवाओं के नवाचार के लिए 2 करोड़ रुपये का इनोवेशन फंड स्थापित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला,

Advertisement

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां तकनीकी शिक्षा विभाग और Himachal Pradesh Technical Education Board, धर्मशाला के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

Advertisement

 

Advertisement

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाला कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना और उन्हें उद्योगोन्मुख, आधुनिक तथा भविष्य के अनुरूप कौशल से सशक्त बनाना है।

 

युवाओं के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दो करोड़ रुपये का इनोवेशन फंड स्थापित किया गया है। यह पहल प्रदेश में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को मजबूत करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं में नए विचारों की कमी नहीं है और उन्हें उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

श्री धर्माणी ने कहा कि वैश्विक औद्योगिक मांगों के अनुरूप भविष्य-केंद्रित तकनीकी शिक्षा प्रणाली विकसित की जा रही है। उभरती तकनीकों और बदलते वैश्विक रोजगार बाजार को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल से लैस किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दे रही है। राज्य की आवश्यकताओं के अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बागवानी, प्राकृतिक खेती और डेयरी तकनीक से संबंधित नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बायोफार्मा क्षेत्र में नवाचार की अपार संभावनाएं हैं और इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की आवश्यकता है।

 

राजेश धर्माणी ने तकनीकी शिक्षा बोर्ड को बाजार की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए। युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए मजबूत उद्योग सहयोग और अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विशेष रूप से बालिकाओं के लिए नई छात्रवृत्ति योजना शुरू की जाएगी।

 

मंत्री ने कहा कि सरकारी और निजी तकनीकी संस्थानों में हैकाथॉन और कौशल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। राज्य के सरकारी एवं निजी आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों की ग्रेडिंग भी की जा रही है।

 

उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदेश के सफल उद्यमियों की सफलता की कहानियों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि विद्यार्थी प्रेरित हों। सरकारी तकनीकी संस्थानों के प्रशिक्षु राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

मंत्री ने कहा कि विभाग विभिन्न संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं के कौशल को उन्नत करने के लिए कार्य कर रहा है। HIMUDA तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा और उद्योग विभाग के विशेषज्ञ युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में विभाग और बोर्ड को अपने कार्यों में आईटी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। पाठ्यक्रम में एआई से संबंधित कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शिकायत पोर्टल भी शुरू किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000