पाकिस्तान से हथियार और नकली करंसी लेकर आया तस्कर अमृतसर में गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम – भारत केसरी टीवी

पाकिस्तान से हथियार और नकली करंसी लेकर आया तस्कर अमृतसर में गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

अमृतसर, पंजाब: भारत केसरी टीवी

Advertisement

पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से आए हथियारों और नकली करंसी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्य में आतंकवाद फैलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने के तौर पर देखी जा रही है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जर्मन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पाकिस्तान से अवैध हथियार और नकली भारतीय करंसी लेकर आया था। उसके कब्जे से एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल, एक .30 कैलिबर पिस्टल, तीन मैगजीन और कुल 2 लाख 15 हजार रुपये की नकली करंसी बरामद की गई है।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का मकसद राज्य में अशांति फैलाना था। सुरक्षा एजेंसियां अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000