हिमाचल में ‘एंटी-चिट्टा’ अभियान की बड़ी कार्रवाई — 96 नशा तस्कर PIT-NDPS एक्ट के तहत हिरासत में – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में ‘एंटी-चिट्टा’ अभियान की बड़ी कार्रवाई — 96 नशा तस्कर PIT-NDPS एक्ट के तहत हिरासत में

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री Thakur Sukhvinder Singh Sukhu द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ के तहत हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ राज्य पुलिस ने संगठित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ राज्यभर में सुनियोजित और समन्वित अभियान चलाया। इस कार्रवाई में PIT-NDPS एक्ट के तहत कड़े कानूनी प्रावधानों का उपयोग करते हुए आठ कुख्यात नशा तस्करों के खिलाफ निवारक निरोध (Preventive Detention) आदेश जारी किए गए।

Advertisement

 

Advertisement

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान शिमला जिला से पांच, जबकि देहरा, नूरपुर और ऊना से एक-एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों ने आपसी समन्वय, सटीक खुफिया जानकारी और स्पष्ट कानूनी रणनीति के तहत संगठित ड्रग सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए कार्रवाई की।

 

प्रवक्ता ने बताया कि दिसंबर 2025 तक 65 नशा तस्करों को हिरासत में लिया जा चुका था। वर्ष 2026 में अब तक 31 और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस प्रकार PIT-NDPS एक्ट के तहत अब तक कुल 96 आदतन और संगठित तस्करों को हिरासत में लिया जा चुका है, जो नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतत और सख्त कार्रवाई को दर्शाता है।

 

हिरासत में लिए गए तस्करों की चल और अचल संपत्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि कोई संपत्ति अवैध नशा कारोबार से अर्जित धन से खरीदी गई पाई जाती है, तो उसे कानून के अनुसार जब्त किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य केवल अपराधियों को दंडित करना ही नहीं, बल्कि उनके वित्तीय नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करना भी है।

 

उन्होंने कहा कि यह संयुक्त कार्रवाई राज्य की संगठित नशा तस्करी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। हिमाचल प्रदेश पुलिस आदतन और कुख्यात तस्करों के आपराधिक नेटवर्क, धन के स्रोत और सप्लाई सिस्टम को तोड़ने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाती रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त भविष्य सुनिश्चित करना है।

 

मुख्यमंत्री की अपील को दोहराते हुए पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया है कि चिट्टा या अन्य मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए तुरंत 112 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000