*चंबा में दर्दनाक हादसा: MBBS प्रशिक्षुओं की कार रावी नदी में गिरी, 1 की मौत, युवती लापता, 2 गंभीर घायल* – भारत केसरी टीवी

*चंबा में दर्दनाक हादसा: MBBS प्रशिक्षुओं की कार रावी नदी में गिरी, 1 की मौत, युवती लापता, 2 गंभीर घायल*

चंबा मदन शर्मा 21 सितंबर 2025

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की कार रावी नदी में जा समाई। इस हादसे में इंटर्न डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक महिला इंटर्न डॉक्टर लापता हो गई। यह हादसा रविवार सुबह करीब 3 बजे चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेल घार के पास हुआ।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के चार इंटर्न डॉक्टर एक स्विफ्ट कार में अपने घर की ओर जा रहे थे। अचानक परेल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और रावी नदी में जा समाई।

Advertisement

हादसे में कार में सवार अखिलेश (हमीरपुर निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इशिका (शिमला के रोहडू की रहने वाली) नदी के तेज बहाव में बह गईं और लापता हो गईं। इस दुर्घटना में दो अन्य इंटर्न डॉक्टर रिशांत मस्ताना (शिमला) और दिव्यांक (सोलन) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अखिलेश के शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही, लापता इशिका की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000