धर्मपुर में बड़ी सेंधमारी: रेलवे पुल के पास खोखे से ₹1.20 लाख का सामान पार, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर में बड़ी सेंधमारी: रेलवे पुल के पास खोखे से ₹1.20 लाख का सामान पार, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

धर्मपुर में रेलवे पुल के पास खोखे से ₹1.20 लाख की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
धर्मपुर में गैस चूल्हे व अन्य सामान की मरम्मत करने वाले एक खोखे में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना धर्मपुर में FIR नं. 43/2026 दिनांक 13-02-2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता मंगत राम निवासी धर्मपुर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका धर्मपुर–सुबाथु रोड स्थित रेलवे पुल के समीप लोहे का खोखा है। 11 फरवरी को वह खोखा बंद कर घर चले गए थे। 12 फरवरी को लौटने पर पाया कि ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा सामान गायब है।
चोरी हुए सामान में 05 गैस चूल्हे, एक 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर, 02 भट्टियां, 08 कुकर के ढक्कन व अन्य उपकरण शामिल हैं। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000 आंकी गई है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान दो संदिग्धों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र उर्फ बाबू (25) निवासी गांव गसान, तहसील कसौली तथा अभिषेक उर्फ अभी (24) निवासी सनावर, तहसील कसौली को 13 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियोंकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

#Dharampur
#Solan
#HimachalPradesh
#TheftCase
#CrimeNews
#HPPolice
#CCTVInvestigation
#BreakingNews
#PoliceAction

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000