पशु मित्र चयन में फिजिकल टेस्ट नीति अनुसार और सुरक्षित, भ्रामक खबरों से बचें: पशुपालन विभाग – भारत केसरी टीवी

पशु मित्र चयन में फिजिकल टेस्ट नीति अनुसार और सुरक्षित, भ्रामक खबरों से बचें: पशुपालन विभाग

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पशुपालन विभाग के प्रवक्ता ने आज स्पष्ट किया कि पशु मित्रों के चयन हेतु आयोजित फिजिकल टेस्ट को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित खबरें भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। यह चयन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 को अधिसूचित पशु मित्र नीति, 2025 के अनुसार सख्ती से संचालित की जा रही है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट केवल कार्यात्मक फिटनेस की सामान्य जांच है, ताकि चयनित अभ्यर्थी पशु चिकित्सालयों और पशुधन फार्मों में आवश्यक कार्य जैसे पशुओं को संभालना, लगभग 25 किलो वजन की बीमार भेड़/बकरी उठाना और चारा ढोना सुरक्षित रूप से कर सकें।

यह कोई सहनशक्ति प्रतियोगिता नहीं है और न ही किसी अभ्यर्थी, विशेषकर महिलाओं, को अपमानित या भेदभाव करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

उन्होंने कहा कि 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय चार घंटे के अंशकालिक कार्य के लिए है, लेकिन पशुधन संबंधी कार्यों की प्रकृति को देखते हुए न्यूनतम शारीरिक क्षमता आवश्यक है।

परीक्षण एसडीएम (सिविल) की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया जा रहा है। अभ्यर्थियों को निर्धारित वजन अपनी सुविधा अनुसार किसी भी तरीके से उठाने की अनुमति है, सिर पर उठाना अनिवार्य नहीं है।

अब तक 315 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हो चुके हैं और किसी प्रकार की चोट की सूचना नहीं है। विभाग ने निष्पक्षता, सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।


#PashuMitra
#AnimalHusbandry
#HimachalPradesh
#RecruitmentProcess
#PhysicalTest
#Transparency
#FairSelection
#HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000