IGMC शिमला में इतिहास रचा! लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से पेट के कैंसर का सफल ऑपरेशन – भारत केसरी टीवी

IGMC शिमला में इतिहास रचा! लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से पेट के कैंसर का सफल ऑपरेशन

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

आईजीएमसी में लेप्रोस्कोपिक से पेट के कैंसर की सर्जरी, शिमला में डाक्टरों ने रचा इतिहार, मरीज स्वस्थ

 

छह घंटे आपरेशन से बाहर निकाला 90 प्रतिशत पेट

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। सर्जरी विभाग ने पहली बार पेट के कैंसर के मरीज की पूर्ण रूप से लेप्रोस्कोपिक नियर-टोटल गेस्ट्रोक्टॉमी सफलतापूर्वक की है। आईजीएमसी में बुधवार को सर्जरी विभाग द्वारा कमेटी हॉल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में सर्जिकल गैस्ट्रो एंटरोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डा. विपन के शर्मा ने बताया कि यह जटिल सर्जरी दो फरवरी को 44 वर्षीय महिला मरीज पर की गई। करीब पांच-छह घंटे चली इस उन्नत सर्जरी के दौरान मरीज के पेट का लगभग 80-90 प्रतिशत हिस्सा लेप्रोस्कोपिक तकनीक से हटाया गया। पूरी प्रक्रिया शरीर के भीतर अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से की गई और केवल नमूना निकालने के लिए छोटा सा चीरा लगाया गया। मरीज की हालत ऑपरेशन के बाद स्थिर और संतोषजनक है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

साथ ही बताया कि सामान्यत यह जटिल सर्जरी अधिकांश सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं होती और केवल चुनिंदा सरकारी संस्थानों तथा दक्षिण भारत के कुछ विशेष केंद्रों में ही की जाती है। यह सर्जरी लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए की लागत में की जा रही है। सर्जरी यूनिट-2 के प्रमुख प्रो वेद शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की कई जटिल सर्जरियां संस्थान में की जा चुकी हैं और आगे भी की जाती रहेंगी। लैप्रोस्कोपिक सर्जरी मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000