25 किलो बोरी उठाकर दौड़ने को मजबूर महिला अभ्यर्थी गिरी, हिमाचल पशु मित्र भर्ती वीडियो से भड़का जनआक्रोश – भारत केसरी टीवी

25 किलो बोरी उठाकर दौड़ने को मजबूर महिला अभ्यर्थी गिरी, हिमाचल पशु मित्र भर्ती वीडियो से भड़का जनआक्रोश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल पशु मित्र भर्ती 25 किलो की बोरी उठाकर दौड़ लगा रही महिला गिरी, Video Viral होते ही फूटा लोगों का गुस्सा*

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सामने आई एक तस्वीर ने प्रदेश में बेरोजगारी के आलम और सरकारी सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र’ पदों की भर्ती से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने भर्ती मानकों और बेरोजगारी के हालात पर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में महिला अभ्यर्थियों को सिर पर भारी बोरी उठाकर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक महिला संतुलन बिगड़ने से बोरी समेत जमीन पर गिर गई, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद दोबारा उठकर वह परीक्षा पूरी करती नजर आई।
वीडियो देख सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
जानकारी के अनुसार, यह दृश्य मंडी जिले के धर्मपुर स्थित डिग्री कॉलेज मैदान का है, जहां पशु मित्र पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान महिला उम्मीदवारों को लगभग 25 किलो वजन की बोरी उठाकर दौड़ना पड़ा। इसी दौरान एक महिला संतुलन बिगड़ने से बोरी समेत जमीन पर गिर गई, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद दोबारा उठकर परीक्षा पूरी करती नजर आई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इसे बेरोजगार युवाओं की मजबूरी और नौकरी पाने की कठिन राह का प्रतीक बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग भर्ती प्रक्रिया को महिलाओं के लिए अपमानजनक और असुरक्षित बता रहे हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000