ऑनलाइन बैंकिंग से तीन लाख का चूना, शातिरों ने यूपीआई के जरिए ट्रांजेक्शन कर बैंक खाते से निकाली राशि – भारत केसरी टीवी

ऑनलाइन बैंकिंग से तीन लाख का चूना, शातिरों ने यूपीआई के जरिए ट्रांजेक्शन कर बैंक खाते से निकाली राशि

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

राजधानी शिमला में ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने एक व्यक्ति के बैंक खातों से चुपचाप तीन लाख रुपए से अधिक की राशि निकाल ली। घटना का पता तब चला जब पीडि़त ने अपने खाते का विवरण जांचा और कई अनजान लेनदेन दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। यह मामला पुलिस थाना रोहड़ू क्षेत्र का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीडि़त व्यक्ति के एचडीएफसी बैंक रोहड़ू और स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक देवली (टिक्कर) में खाते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 जनवरी से 7 फरवरी के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से कई ट्रांजेक्शनों में कुल 3,05,799 रुपए निकाल लिए। इन लेनदेन की जानकारी उन्हें उस समय नहीं थी और न ही उन्होंने किसी को इस तरह की अनुमति दी थी। बताया जा रहा है कि रकम अलग-अलग ट्रांजैक्शनों के जरिए निकाली गई। इससे शुरुआत में उन्हें शक नहीं हुआ। बाद में खाते की जानकारी देखने पर रकम कम होने का पता चला और तब उन्होंने बैंक से संपर्क किया।

बैंक से प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर तकनीकी माध्यमों से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। जांच के तहत संबंधित बैंक खातों के लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और संदिग्ध खातों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, ओटीपी, यूपीआई पिन और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर भरोसा करने से बचें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000