चिट्टा तस्करी केस में 6 साल से फरार आरोपी सोलन पुलिस के हत्थे चढ़ा – भारत केसरी टीवी

चिट्टा तस्करी केस में 6 साल से फरार आरोपी सोलन पुलिस के हत्थे चढ़ा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

सोलन, 04 फरवरी 2026
पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने चिट्टा/हेरोइन तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 03-02-2026 को पुलिस टीम ने भगोड़े आरोपी संतोष कुमार उर्फ रिंकू पुत्र भीम सिंह, निवासी गांव लावनधार, डाकखाना मंझोली, तहसील कुपवी, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 27 वर्ष, हाल निवासी गांव डमरोग, तहसील व जिला सोलन (हि.प्र.) को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि दिनांक 20-08-2019 को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने उक्त आरोपी को 18.82 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर सोलन में अभियोग संख्या 172/2019, दिनांक 20-08-2019, धारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच पूरी कर पुलिस द्वारा आरोपपत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। आरोपी न्यायालय से जमानत पर रिहा था, लेकिन ट्रायल के दौरान बार-बार आदेशों के बावजूद न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसके चलते माननीय न्यायालय ने दिनांक 03-03-2025 को आरोपी को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।
भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस थाना सदर सोलन की टीम लगातार प्रयासरत थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन गुप्त सूचना और सतत निगरानी के आधार पर अंततः उसे 03-02-2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को आज दिनांक 04-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सरसरी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना सदर सोलन में चोरी के दो मामले दर्ज हैं, जिनमें उसने दो कारें चोरी की थीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
इसके अलावा आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000