देहरा जू में बनेगा 5.5 एकड़ का थीमैटिक गार्डन, CM सुक्खू ने जारी किए 4 करोड़ – भारत केसरी टीवी

देहरा जू में बनेगा 5.5 एकड़ का थीमैटिक गार्डन, CM सुक्खू ने जारी किए 4 करोड़

[मदन शर्मा]

Advertisement

मुख्यमंत्री ने दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर के लिए थीमैटिक गार्डन परियोजना का शुभारंभ किया

परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 4 करोड़ रुपये जारी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा स्थित दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में विकसित किए जाने वाले महत्वाकांक्षी थीमैटिक गार्डन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (HPSBB) के माध्यम से परियोजना के कार्यान्वयन के लिए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, हिमाचल प्रदेश को 4 करोड़ रुपये जारी किए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और सतत ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। लगभग 22,247 वर्गमीटर (करीब 5.5 एकड़) क्षेत्र में विकसित होने वाला यह थीमैटिक गार्डन राज्य की विविध वनस्पतियों और प्राकृतिक धरोहर का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना में फिकेरियम (Ficarium) विकसित किया जाएगा, जिसमें फाइकस (बरगद, पीपल आदि) प्रजातियों का प्रदर्शन कर उनके पारिस्थितिक, सांस्कृतिक और संरक्षण महत्व को दर्शाया जाएगा।

इसके अलावा एक आर्बोरेटम (Arboretum) स्थापित किया जाएगा, जिसमें देशी और विदेशी वृक्ष प्रजातियों का संग्रह होगा, जिससे संरक्षण, शिक्षा और वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों के लिए आसपास के प्राकृतिक दृश्य देखने हेतु वॉच टॉवर बनाया जाएगा। साथ ही बैंबूसेटम (Bamboosetum) विकसित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न बांस प्रजातियों का प्रदर्शन कर उनके पारिस्थितिक और आर्थिक महत्व तथा सतत विकास में उनकी उपयोगिता को प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण राज्य सरकार के सतत विकास के विजन का प्रमुख आधार है। यह थीमैटिक गार्डन संरक्षण जागरूकता, पर्यावरणीय व्याख्या, अनुभवात्मक शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। साथ ही प्रकृति आधारित पर्यटन को भी नई दिशा देगा। इससे विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को हिमाचल की जैव विविधता को समझने और सराहने का बेहतर अवसर मिलेगा।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड और वन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि परियोजना पूर्ण होने के बाद यह दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाएगी तथा इसे देश में जैव विविधता संरक्षण और ईको-टूरिज्म का एक आदर्श केंद्र बनाएगी।

इस परियोजना का क्रियान्वयन मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया जाएगा।

इस अवसर पर पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशील कुमार सिंगला, प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजय सूद, निदेशक एवं सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड पुष्पेंद्र राणा, संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश सी. अत्री तथा वन विभाग एवं राज्य जैव विविधता बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000