बीमा लोकपाल चंडीगढ़ ने धर्मशाला से शुरू किया शिकायत समाधान और जागरूकता अभियान – भारत केसरी टीवी

बीमा लोकपाल चंडीगढ़ ने धर्मशाला से शुरू किया शिकायत समाधान और जागरूकता अभियान

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement
बीमा लोकपाल चंडीगढ़ ने प्रारंभ किया शिकायत समाधान और जागरूकता अभियान

धर्मशाला, 15 जून: बीमा लोकपाल परिषद के निर्देशानुसार बीमा लोकपाल कार्यालय चंडीगढ़, अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्थानों में रहने वाले बीमाधारकों, जिन्हें अपनी बीमा कंपनी से समुचित समाधान नहीं मिल रहा है, उन तक पहुंचने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान का आयोजन कर रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बीमाधारकों तक पहुँच कर उचित समाधान प्रदान करना और साथ ही जनसाधारण के बीच बीमा लोकपाल संस्थान की भूमिका के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
बीमा लोकपाल बीमाधारकों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा के लिए स्थापित किया गया एक समर्पित संस्थान है जो कि बीमाधारकों और बीमा कंपनियों के बीच विवादों को उचित, निष्पक्ष, लागत प्रभावी और शीघ्र समाधान प्रदान करने हेतु एक स्वंतत्र मध्यस्थकर्ता के रूप में कार्य करता है।
बीमाधारकों को लागत प्रभावी एवं शीघ्र समाधान पहुँचाने हेतु बीमा लोकपाल अलका झा के निर्देशन में चंडीगढ़ केंद्र द्वारा 15 जून 2026 को धर्मशाला में विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते बीमा लोकपाल कार्यालय चंडीगढ़ को उन सभी तक पहुंचाकर समाधान प्रदान कराना है। आज इस विशेष शिविर में उपस्थित शिकायतकर्ताओ की शिकायतों की सुनवाई की गई, जिसके उपरान्त उनकी शिकायतों की सुनवाई के पश्चात उनकी शिकायतों का समाधान किया गया।
अपने इस जागरुकता अभियान का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बनाई गई एक विशेष हेल्प डेस्क का संयोजन साहिल शर्मा की देखरेख में, बीमा लोकपाल कार्यालय के अधिकारियों ने किया। उन्होंने लोगों को शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया, दस्तावेजों की आवश्यकताओं और आॅनलाइन पोर्टल के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता घर बैठे ही वेबसाइट  www.cioins.co.in  पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं व दर्ज की गई शिकायत की वस्तुस्थिति भी घर बैठे ही जान सकते हैं। डाक द्वारा भी शिकायत दर्ज पता-एससीओ 20-27, जीवन दीप बिल्डींग, सेक्टर 17-ए, चंड़ीगढ़-160017, दुरभाष नं-0172-2706468 तथा ईमेल- oio.chandigarh@cioins.co.in पर दर्ज की जा सकती है।
बीमा लोकपाल अलका झा ने बताया कि चंडीगढ़ केंद्र के अधिकार क्षेत्र मे पंजाब, हरियाणा (सोनीपत, बहादुरगढ़, गुरुग्राम व फरीदाबाद को छोड़ कर), हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख और चंडीगढ़ क्षेत्र आते है। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000